गरबा और डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने मन मोहा, फूड वंजनो का उठाया लुत्फ़...

                           "जय माता दी"

नवरात्रि महोत्सव: इंद्राप्यारे गरबा महोत्सव का 'नो दिवसीय' आयोजन सम्पन्न...


इंदौर (नगर संवाददाता)। शारदीय नवरात्र पर फूटी कोठी चौराहा पुखराज पैलेस स्थित इंद्राप्यारे गरबा महोत्सव मंडल द्वारा नवरात्रि के नो दिवस आयोजन किया गया। इस में गरबा और डांडिया कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें बच्चों से लेकर बड़े भी बढ़ चढ़कर प्रतिभा में शामिल हुए। महिलाओं ने गरबा और डांडिया नृत्य कर मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। जहां देर रात तक महिलाएं डांडिया के जश्न में डूबी रहीं।


गरबा महोत्सव में युवाओ ने मचाई धूम।
हिलाओं के साथ ही बुजुर्ग और बच्चे भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस आयोजन में किंग डांस एकेडमी(राजा गुलधार) द्वारा किया गया। महिलाओं ने मां भगवती के भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जहां स्थानीय लोगों ने महोत्सव का जम कर आनंद उठाया साथ ही गरबा की परंपरागत प्रस्तुति के क्रम में नृत्य व संगीत का ऐसा जलवा दिखाया कि बड़ी संख्या मौजूद लोग भी झूम उठे।

गरबा डांडिया खेलते बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
णेश वंदना से कार्यक्रम का आग़ाज़ किया गया। सभी लोगो का संगीत से स्वागत हुआ और गरबा सभी के लिए शुरू कर दिया गया। गरबा नृत्य के साथ फूड स्टॉल्स की व्यवस्था की गई वही दूसरी और लोगो ने व्यंजनों का भी लुत्फ़ उठाया। इस अवसर पर आयोजक टीम ने व्यवस्था संभाली।


Comments